Ads Area

IPL 2022, LSG vs GT Highlights: Rashid Khan की फिरकी के आगे ढेर हुए Lucknow के बल्लेबाज,62 रनों से मुकाबला जीत गुजरात ने किया प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

आईपीएल सीजन 15 का 57वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया जिसमें गुजरात में 62 रनों से यह मुकाबला जीत प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। हालांकि इस हार के बाद भी लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचना तय है।दोनों टीमें अभी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो पर हैं। गुजरात से मिले 145 रनों के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स 82 रनों पर ढेर हो गए और 62 रन से यह मुकाबला गवां दिया।



इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए, हालांकि जिस तरीके से गुजरात टाइटंस की शुरुआत रही 144 का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था लेकिन शुभमन गिल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया।इस मैच में रिद्धिमान साहा नाकाम रहे वहीं हार्दिक पांड्या और मैथ्यू वेड फिर से फ्लॉप रहे। गिल ने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली।डेविड मिलर ने 26 रनों का योगदान दिया वहीं राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवरों में 16 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरुआत से ही लगातार विकेट खोए। क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल सस्ते में निपट गए।इसके बाद करन शर्मा और कृणाल पांड्या भी आउट हो गए।दीपक हुड्डा एक छोर से डटे रहे लेकिन उनको दूसरी तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला।आलम यह रहा कि लखनऊ 82 रनों पर सिमट गया।हुडा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 27 रन बनाए।उनके अलावा आवेश खान 12 रन बनाकर आउट हुए।गुजरात की तरफ से राशिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।उनके अलावा साई किशोर को दो विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर:-

जीटी 144-4 (20 ओवर) 

बल्लेबाजी: शुभमन गिल 63(49), मिलर 26(24) 

बॉलिंग: अवेश खान 2/26,मोहसिन खान 1/18 

एलएसजी: 82-10 (13.5 ओवर) 

बल्लेबाजी:दीपक हुड्डा 27(26), आवेश खान 12(4) 

बॉलिंग; राशिद खान 4/24, रविश्रीनिवासन साई किशोर 2/7

गुजरात टाइटंस 62 रन से जीता

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad