Ads Area

SA vs IND 2nd Test day 3 Highlights: दूसरा टेस्ट जीतने की ओर अग्रसर अफ्रीका, 122 रनों की और दरकार

 अफ्रीका और भारत के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब धीरे-धीरे दक्षिण अफ्रीका की ओर मुड़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो उसके गेंदबाजों को चौथे दिन घातक गेंदबाज़ी करनी होगी। तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 266 रनों पर समाप्त कर दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना चुकी है और क्रीज में कप्तान एल्गर तथा रासी वान डर दुसेन मौजूद है। 


पुजारा रहाणे की बीच शानदार साझेदारी-तीसरे दिन भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रनों से पारी आगे बढ़ाई। खराब फॉर्म से जूझ रहे दोनों बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए शतकीय साझेदारी की। रहाणे ने 58 रन बनाए जबकि पुजारा 51 रन बनाकर आउट हुए।दोनों ने चौथे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा हनुमा विहारी (40) और शार्दुल ठाकुर (28) ने भी बहमुल्य रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा लूंगी एनगिडी तथा जेनसन,तीनों को 3-3 विकेट मिले।

अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत-लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका को कप्तान डीन एल्गर तथा एडन मार्क्रम ने सधी हुई शुरुआत दिलाई।दोनों ने 47 रन जोड़े हालांकि मार्करम 31 रन पर आउट हो गए।उनको शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा।इसके बाद पीटरसन (28) को आर अश्विन ने पगबाधा आउट कर दिया,लेकिन इसके बाद एल्गर और डुसेन डटे रहे।दोनों क्रमशः 46 तथा 11 रनों पर नाबाद हैं।


संक्षिप्त स्कोर:

पहली पारी-

भारत 202-10(केएल राहुल 50, अश्विन 46 जेनसन 31-3)

साउथ अफ्रीका 229-10(पीटरसन 62,  तेंबा बावूमा 51 शार्दुल ठाकुर 61-3)

दूसरी पारी -

भारत 266-10(पुजारा 51, रहाणे 58 हनुमा 40 रबाडा 77|3 जेनसन 67|3)

साउथ अफ्रीका:118-2(एल्गर 46* मार्करम 31)



धन्यवाद अगर यह ब्लॉग अच्छा लगे तो कृपया लाइक कीजिए।


ऐसी ही ओर भी खबरों के लिए मेरा ब्लॉग फॉलो करें। 


https://www.blogger.com/follow.g?view=FOLLOW&blogID=6893830238957909981




                           







                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad