Ads Area

SA vs IND 2nd Test day 4 Highlights: अफ्रीकी टीम ने रचा इतिहास, दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को दी 7 विकेट से मात

                       


दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अफ्रीकी टीम ने अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इसी के साथ अफ्रीका टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को जोहानिसबर्ग में पहली बार हराने का कारनामा किया है।


जमे रहे डीन एल्गर

बारिश से प्रभावित चौथे दिन अफ्रीकी टीम ने अपनी पारी को 118-2 की स्थिति से आगे बढ़ाया। कप्तान एल्गर ने डूसेन के साथ 82 रन जोड़े। हालांकि डूसेन भाग्यशाली रहे और 10 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने एल्गर का साथ देते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर उतरे तेंबा बवू मा (23*) ने कप्तान के साथ अविजित 68 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। डीन एल्गर 96 रनों पर नाबाद रहे।

                            



गेंदबाजों का घटिया प्रदर्शन

चौथे दिन भारत का कोई भी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुआ। इकलौता विकेट जो चौथा दिन गिरा वह मोहम्मद शमी ने प्राप्त किया। जसप्रीत बुमराह भी अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।


केपटाउन में करो या मरो का मुकाबला 

.इस सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। जो यह मैच जीतेगा,उसके नाम यह सीरीज होगी।भारतीय टीम का रिकॉर्ड केपटाउन में कुछ खास नहीं रहा है और अभी तक वह एक भी मैच केपटाउन में जीतने में असमर्थ रही है।

संक्षिप्त स्कोर:

पहली पारी-

भारत 202-10(केएल राहुल 50, अश्विन 46 जेनसन 31-3)

साउथ अफ्रीका 229-10(पीटरसन 62, तेंबा बावूमा 51 शार्दुल ठाकुर 61-3)

दूसरी पारी -

भारत 266-10(पुजारा 51, रहाणे 58 हनुमा 40 रबाडा 77|3 जेनसन 67|3)

साउथ अफ्रीका:118-2(एल्गर 96* मार्क रम 31, डूसेन 40)

धन्यवाद अगर यह ब्लॉग अच्छा लगे तो कृपया लाइक कीजिए।

ऐसी ही ओर भी खबरों के लिए मेरा ब्लॉग फॉलो करें। 

https://www.blogger.com/follow.g?view=FOLLOW&blogID=6893830238957909981




       



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad