हेडलाइन्स:-
- ईशान किशन सवा पंद्रह करोड़ तो दीपक चाहर चौदह करोड़ में बिके
- विदेशियों में कागीसो रबाडा रहे सबसे महंगे
- मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना रहे अनसोल्ड
आज आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ी मालामाल हुए वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों को निराशा भी हाथ लगी।कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम में वापस गए तो कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो नई टीम में शामिल हुए। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो जहां दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर तथा ईशान किशन सबसे महंगे बिके तो वहीं सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी किसी भी फ्रेंचाइजी को पसंद नजर नहीं आए।
विदेशियों में कगिसो रबाडा , पैट कमिंस तथा फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी महंगे में बिके,लेकिन स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड,इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।
टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी:-
चेन्नई सुपर किंग्स- दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो,अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा
मुम्बई इंडियंस- ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - फाफ डु प्लेसिस,वानिंदू हसरंगा,हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड
कोलकाता नाइट राइडर्स- पेट कमिंस, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा
पंजाब किंग्स - राहुल चाहर, शिखर धवन, कागीसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, हरप्रीत बरार
राजस्थान रॉयल्स- यजुवेंद्र चहल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, सिमरन हेटमायर,देवदत्त पदिक्कल, प्रसिद्ध कृष्ण,रियान पराग
दिल्ली कैपिटल - डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श,शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान,कुलदीप यादव, अश्विन हेबर, कमलेश नागरकोटी
सनराइजर्स हैदराबाद-वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पुरन, टी नटराजन, भूवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा
लखनऊ सुपरजाइंट्स- क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुडा, कृणाल पांड्या,मार्क वुड
गुजरात टाइटन्स- मोहम्मद शमी, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया
अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट
डेविड मिलर,सुरेश रैना,स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन,मोहम्मद नबी मैथ्यू वेड,ऋद्धिमान साहा,सैम बिलिंग्स, उमेश यादव,आदिल रशीद,मुजीब जादरान, इमरान ताहिर,एडम जंपा,अमित मिश्रा,रजत पाटीदारअनमोलप्रीत सिंह,सी. हरी निशांत
Write a Comment