Ads Area

BCCI Central Contracts: हार्दिक पंड्या सहित अजिंक्य रहाणे तथा चेतेश्वर पुजारा पर गिरी गाज, सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में हुआ डिमोशन, सूर्यकुमार यादव को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम

                        


>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI)ने साल 2022-23 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है। इसमें कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है तो कुछ खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम भी मिला है।

इन खिलाडियों का हुआ डिमोशन- टेस्ट टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ग्रेड-ए से ग्रेड-सी में धकेल दिया गया है वहीं रिद्धिमान साहा को भी ग्रेड-बी से ग्रेड-सी में डाल दिया गया है। इन तीनों को श्रीलंका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली है। काफ़ी समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी ग्रेड-सी में भेज दिया गया है वो भी इससे पहले ग्रेड ए में थे। अनुभवी तेज़ गेंदबाज इशांत को भी सी के साथ डिमोशन किया गया है।वहीं मयंक अग्रवाल को भी ग्रेड सी में रखा गया है।चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और नवदीप सैनी को कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

दो खिलाड़ियों को हुआ फायदा- टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद सिराज तथा सूर्य कुमार यादव को फायदा गया हुआ है।जहां सिराज को ग्रेड सी से ग्रेड बी में प्रोमोट किया गया है वहीं सूर्य कुमार यादव को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में ग्रेड सी के साथ जगह मिली है।

ग्रेड ए+ में तीन खिलाड़ी बरक़रार- ग्रेड ए+ में इससे पिछली बार विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा जसप्रीत बुमराह थे उनको इसमें बरकरार रखा गया है।बात करें ग्रेड ए की तो इसमें रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन समेत पांच खिलाड़ियों को रखा गया है।

किस ग्रेड में कितने पैसे मिलते हैं-हर ग्रेड ग्रुप में सालाना सैलरी तय होती है।ग्रेड ए+ वालों को सालाना सात करोड़ रूपए मिलते हैं।वहीं ग्रेड ए,ग्रेड बी तथा ग्रेड सी वाले खिलाड़ियों को क्रमशःसालाना पांच करोड़, तीन करोड़ तथा एक करोड़ रूपए मिलते हैं।

ग्रेड ए+- विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह


ग्रेड ए-आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रिषभ पंत


ग्रेड बी- चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा


ग्रेड सी- शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad