न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप के मुकाबले में भारत को 62 रनों से हरा दिया है। भारत में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दमदार तरीके से जीता था लेकिन न्यूज़ीलैंड के सामने वो पस्त नजर आए।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए।उसकी तरफ से Amelia Kerr ने 50(64) तथा Satterthwaite ने 75 रनों का योगदान दिया। भारतीय महिलाओं की तरफ से Pooja Vastrakar ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिलाओं ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोए टीम की उपकप्तान Harmanpreet Kaur ने शानदार पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 71 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान Mithali Raj ने 31 रन बनाए। इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सकी। न्यूज़ीलैंड की तरफ से Amelia Kerr और Lea Tahuhu ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
New Zealand Women vs India Women, 8th Match
NZW 260-9 (50 Ovs)
Batting:Satterthwaite 75(84),Amelia Kerr 50(64)
Bowling:Pooja Vastrakar 4/34,Gayakwad 2/46
INDW 198-10 (46.4 Ovs)
Batting:Harmanpreet Kaur 71(63),Mithali Raj(c) 31(56)
Bowling:Lea Tahuhu 3/17,Amelia Kerr 3/56
New Zealand Women won by 62 runs
Write a Comment