आईपीएल सीजन 15 का 58वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स में राजस्थान को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। इस हार से हालांकि राजस्थान को कोई फर्क नहीं पड़ा वह पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में सात जीत के साथ तीसरे स्थान पर है वही दिल्ली इस मैच को जीत के पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है उसने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 6 मुकाबलों में जीत मिली है। राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने 19वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इस मैच में जॉस बटलर और संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा वही रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक बनाया। अश्विन ने 38 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 50 रन बनाए। अश्विन के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 30 गेदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए।दिल्ली की तरफ से चेतन सकारिया और मिशेल मार्श को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत फिर से खराब हुई और श्रिकर भरत पहले ओवर में ही आउट हो गए।डेविड वॉर्नर ने इसके बाद मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े। इन दोनों ने राजस्थान के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया और पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में यह मैच कर लिया। मार्च ने इस बीच अपना इस सीजन का पहला अर्द्धशतक लगाते हुए 62 गेंदों में 89 रन बनाए। जब भी आउट हुए तो दिल्ली के लिए जीत बस औपचारिकता थी इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने लगातार दो गेंदों पर 2 छक्के जड़कर दिल्ली को मैच के और करीब ला दिया इसके बाद वॉर्नर ने,जब टीम को 3 रनों की दरकार थी तब गेंद को गैप में भेजकर टीम को भी जीत दिलाई और अपना इस सीजन का पांचवा अर्धशतक भी जड़ा। वॉर्नर 52 रनों पर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला ।
संक्षिप्त स्कोर
आरआर 160-6 (20 ओवर)
बल्लेबाजी: अश्विन 50(38),पडिक्कल 48(30)
बॉलिंग: चेतन सकारिया 2/23, मिशेल मार्श 2/25
डीसी 161-2 (18.1 ओवर)
बल्लेबाजी: मिशेल मार्श 89(62), डेविड वार्नर 52(41) बॉलिंग: ट्रेंट बोल्ट 1/32, युजवेंद्र चहल 1/43
दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

Write a Comment