Ads Area

IPL 2024: क्यों हो रही है हार्दिक पांड्या की हर जगह निंदा, यह है कुछ कारण

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम के चर्चे से ज्यादा टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के चर्चे ज्यादा हो रहे हैं। मुकाबला चाहे घर से बाहर हो, या घर पर हो सभी जगह उन्हें प्रशंसकों द्वारा नकारा जा रहा है। आप में से बहुत लोगों को लग रहा होगा कि, यह हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद ही हो रहा है।

hardik pandya bashing


हालांकि इसमें और भी कई ऐसे मौके शामिल है, जिसके कारण उन्हें अब यह झेलना पड़ रहा है। सबसे पहले आपको भारत का वेस्टइंडीज दौरा याद होगा, जहां पर उन्होंने तिलक वर्मा के अर्धशतक पूरा होने से रोक दिया था। जबकि भारतीय टीम उस मैच में आसानी से जीत रही थी। इसके बाद 2023 में हुए वर्ल्ड कप में भी केएल राहुल शतक के करीब थे। लेकिन हार्दिक पांड्या ने हवाई फायर कर टीम को पहले ही जीत दिला दी। 

इसके अलावा जब हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान कप्तान बने, तब उन्होंने एक इवेंट में कहा था कि, मुंबई इंडियंस में स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। लेकिन यहां पर वह ऐसा नहीं करेंगे। वह चेन्नई सुपर किंग्स की राह पर चलेंगे, जहां पर वे उभरते हुए खिलाड़ियों को बड़े खिलाड़ी बनाएंगे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने हार्दिक पांड्या को बहुत भला बुरा कहा था। इसके बाद पैसों के लालच में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गई। जबकि यह रोहित शर्मा के और मुंबई इंडियंस के किसी भी प्रशंसा को भा नहीं आ रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad