Ads Area

IPL 2022, DC vs CSK Highlights: डेवोन कॉन्वे की शानदार पारी के बाद मोईन अली की फिरकी में फंसे दिल्ली कैपिटल्स,91 रनों से जीता चेन्नई

आईपीएल सीजन 15 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हुआ जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 81 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत कर दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।



दिल्ली अब तक 11 मैचों में 5 मैच जीती है अब उसे प्लेआफ में पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे और रन रेट का भी ध्यान रखना होगा। इस मैच मे चेन्नई से मिले 209 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 117 रनों पर सिमट गई।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट 209रन बनाए। टीम की शुरुआत फिर से अच्छी रही और डिवोर्स कोर्ट में तथा ऋतुराज गायकवाड के बीच 110 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज दे 41 रनों की पारी खेली।उनके बाद क्रीज पर आए शिवम दुबे ने भी 19 गेंदों में 32 रन बनाए। डेवोनकॉनवे ने लगातार तीसरा अर्धशतक बनाते हुए 49 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए।आखिरी ओवरों में धोनी के 9 गेंदों में 21 रनों की बदौलत चेन्नई 208 रनों तक पहुंचा। दिल्ली की तरफ से नॉर्टजे को तीन विकेट मिले वही खलील अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के सामने बिखरते हुए नजर आए।टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श (20 गेंदों में 25) ने बनाए।उनके अलावा शार्दुल ठाकुर 24 रनों के साथ दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।डेविड वॉर्नर (19) ,कप्तान ऋषभ पंत (21) और पॉवेल (9) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। चेन्नई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मोईन अली रहे जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मुकेश चौधरी सिमरजीत सिंह और ड्वेन ब्रावो को दो-दो विकेट मिले।

 सीएसके 208-6 (20 ओवर) 

बल्लेबाजी:कॉनवे 87(49), रुतुराज गायकवाड़ 41(33) बॉलिंग: नॉर्टजे 3/42, खलील अहमद 2/28

 डीसी 117-10 (17.4 ओवर)

 बल्लेबाजी: मिशेल मार्श 25(20), शार्दुल ठाकुर 24(19) बॉलिंग: मोईन अली 3/13, सिमरजीत सिंह 2/27

चेन्नई सुपर किंग्स 91 रन से जीता

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad