Ads Area

IPL 2022 SRH vs RCB Highlights: वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड के सामने बेबस नजर आए हैदराबाद के बल्लेबाज,बैंगलोर ने 67 रनों से जीता मुकाबला

आईपीएल सीजन 15 का 54 वा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया जिसमें बेंगलुरु ने 67 रनों से यह मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसी हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। बैंगलोर जहां 12 मैचों में 7 जीत के साथ चौथे स्थान पर है वहीं हैदराबाद 11 मैचों में 5 जीत के साथ छठे स्थान पर है। बैंगलोर से मिले  193 रनों के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद 125 रनों पर सिमट गई ।



इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए,हालांकि इस मैच में कोहली फिर से शून्य रन पर आउट हो गए।यह इस सीजन तीसरी बार हुआ है जब कोहली खाता खोलने में नाकाम रहे हैं।युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने भी 48 रनों की अच्छी पारी खेली। इन दोनों के अलावा आखिरी ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के क्रमशः 33 और 30 रनों की बदौलत बैंगलोर 192 रनों तक पहुंचा। हैदराबाद की तरफ से जे सुचित ने 2 विकेट चटकाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड के सामने बेबस नजर आए।सिर्फ 3 बल्लेबाज की दहाई के आंकड़े को छू सके।कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा,दोनों शून्य पर आउट हो गए।राहुल त्रिपाठी ने हालांकि अच्छी पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उनको सहयोग नहीं मिला।त्रिपाठी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए।एडेन मार्कराम 21 रनों के साथ दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन इस मैच में 19 रन ही बना सके।गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा ने पंजा खोलते हुए मात्र 18 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को दो विकेट मिले।


 आरसीबी 192-3 (20 ओवर) 

बल्लेबाजी: डु प्लेसिस (सी) 73 (50), रजत पाटीदार 48(38) 

बॉलिंग: जे सुचित 2/30, कार्तिक त्यागी 1/42 

SRH 125-10 (19.2 ओवर)

बल्लेबाजी: राहुल त्रिपाठी 58(37), एडेन मार्कराम 21(27) बॉलिंग: वानिंदु हसरंगा 5/18, जोश हेज़लवुड 2/17

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 67 रन से जीता

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad