आईपीएल सीजन 15 का 53 वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और केकेआर के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एकतरफा मैच जीतते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से हराया। इस जीत से लखनऊ पहले स्थान पर पहुंच चुकी है वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स आंठवे स्थान पर है। लखनऊ से मिले 177 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता 101 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही और कप्तान केएल राहुल शून्य पर रनआउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और दीपक हुडा ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। इसके बाद डी कॉक आउट हो गए। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 29 गेदों में 50 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने फिर से अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 41 रन बनाए,इस दौरान उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया।
इन दोनों के अलावा कृणाल पांड्या (27 गेंदों में 25) और मार्कस स्टॉयनिस (14 गेंदों में 28) ने भी उपयोगी पारियां खेली। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए उनके अलावा सुनील नारायण को एक विकेट मिला।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उसने 25 रनों पर ही कप्तान श्रेयस अय्यर समेत चार विकेट गवां दिए।आरोन फिंच जहां फिर से नाकाम रहे वहीं अय्यर भी फ्लॉप रहे। इसके बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने 44 रनों की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।आंद्रे रसल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे हालांकि वो 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।उन्होंने अपनी इस पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा सुनील नारायण 22 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। लखनउ की तरफ से आवेश खान और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट चटकाए।
एलएसजी 176-7 (20 ओवर)
बल्लेबाजी: डी कॉक (wk) 50(29), दीपक हुड्डा 41(27) बॉलिंग: रसेल 2/22, नरेन 1/20
केकेआर 101-10 (14.3 ओवर)
बल्लेबाजी:आंद्रे रसेल 45(19), सुनील नरेन 22(12) बॉलिंग: अवेश खान 3/19, जेसन होल्डर 3/31
लखनऊ सुपर जायंट्स 75 रन से जीता

Write a Comment