Ads Area

IPL 2022 PBKS vs RR Highlights: Rajsthan ने 6 विकेट से मुकाबला जीत प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम,Punjab अब रेस से बाहर

आईपीएल सीजन 15 का 52 वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से धूल चटा कर इस सीजन अपनी सातवीं जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। वहीं पंजाब को उसकी 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा और वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई है। पंजाब से मिले 190 रनों के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 2 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर 6 विकेटों से मुकाबला जीत लिया।



इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इस सीजन अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज थे शर्मा ने फिर से अच्छी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 38 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन ने भी 22 रनों की पारी खेली। वही उसके अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल इस मैच में अपना जलवा नहीं दिखा सके। राजस्थान की तरफ से यजुवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए वहीं अश्विन को भी एक विकेट मिला।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को जॉस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने 46 रन जोड़कर टीम को सधी हुई शुरूआत दिलाई। बटलर ने 30 रनों की पारी खेली। उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 41गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन (12 गेंदों में 23), देवदत्त पादिक्कल (32 गेंदों में 31) और सिमरन हिट मायर (16 गेंदों में 31) उपयोगी पारियों की बदौलत राजस्थान में 6 विकेट से मुकाबला जीता। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले।

 पीबीकेएस 189-5 (20 ओवर) 

बल्लेबाजी: बेयरस्टो 56(40), जितेश शर्मा (wk) 38(18) बॉलिंग:चहल 3/28,अश्विन 1/32

 आरआर 190-4 (19.4 ओवर)

 बल्लेबाजी: यशस्वी जायसवाल 68(41), देवदत्त पडिक्कल 31(32) 

बॉलिंग: अर्शदीप सिंह 2/29, ऋषि धवन 1/25

राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट से जीता

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad