Ads Area

Breaking News: भारत के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम हुआ जारी,यहां देखें वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल

भारत के वेस्टइंडीज दौरे 2022 का स्केड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम जुलाई माह में वेस्टइंडीज का दौरा कर सकती है।



बात करें अगर वनडे सीरीज की तो तीनों एकदिवसीय मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे। वही T20 सीरीज का एक मैच ब्रायन लारा स्टेडियम,2 मैच फ्लोरिडा और दो मैच कोसेंट किट्स और वॉटर पार्क में खेले जाएंगे।


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे,22 जुलाई,त्रिनिदाद

दूसरा वनडे, 24 जुलाई,त्रिनिदाद

तीसरा वनडे,27 जुलाई त्रिनिदाद


 T20 सीरीज का कार्यक्रम

 पहला T20 मैच 29 जुलाई ब्रायन लारा स्टेडियम

दूसरा T20 मैच 1 अगस्त कोसेंट किट्स

तीसरा T20 मैच 2 अगस्त वॉर्नर पार्क

चौथा T20 मैच 6 अगस्त फ्लोरिडा

पांचवा T20 मैच 7 अगस्त फ्लोरिडा


आपको बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां पर उसे तीन वनडे मैच और तीन T20 मैच के अलावा पिछ्ले साल की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक टेस्ट भी खेलना है।ये सब मैच 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच खेले जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad