आईपीएल सीजन 15 का 51 वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज कर गुजरात टाइटंस को 6 रनों से धूल चटाई। इस हार से गुजरात को कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन वह प्लेऑफ से अभी भी एक जीत दूर है। मुंबई से मिले 178 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस 172 रन ही बना सकी।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। टीम के लिए बहुत मैचों के बाद ओपनिंग पार्टनरशिप अच्छी हुई। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 14 रन जोड़े रोहित शर्मा (43) हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे और 7 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए।उनको राशिद खान ने पगबाधा आउट किया। पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई में नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोए। सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड इस मैच में फिर से नाकाम रहे। तिलक वर्मा ने हालांकि 21 रन जरूर बनाए लेकिन वह रन आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन भी 29 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवरों में टिम डेविड (21 गेंदों में 44) की बदौलत मुंबई 177 रनों तक पहुंची गुजरात की तरफ से राशिद खान को दो विकेट मिले वही प्रदीप सांगवान ने एक विकेट चटकाया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को रिद्धिमान साहा और शुभ्मन गिल ने 106 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई।l हालांकि दोनों बल्लेबाज अपने अर्ध शतक बनाने के बाद आउट हो गए। रिद्धिमान साहा ने जहां 40 गेंदों में 55 रन बनाए वही गेल ने 52 रनों की पारी खेली।दोनों के आउट होने के बाद गुजरात ने लगातार विकेट खोए। हार्दिक पांड्या अच्छी लाइव में नजर आ रहे थे लेकिन वह रन आउट हो गए पांड्या ने 24 रन बनाए। गुजरात को अंतिम ओवर में 10 रनों की दरकार थी लेकिन डीडीएल साइंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में मात्र 3 रन दिए और 6 रनों से मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई, हालांकि उनके हाथ कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उनके अलावा मुरूगन अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए।
एमआई 177-6 (20 ओवर)
बल्लेबाजी: ईशान किशन (wk) 45(29),टिम डेविड 44(21) बॉलिंग: राशिद खान 2/24,सांगवान 1/23
जीटी 172-5 (20 ओवर)
बल्लेबाजी: रिद्धिमान साहा (wk) 55(40), शुभमन गिल 52(36)
बॉलिंग: मुरुगन अश्विन 2/29, कीरोन पोलार्ड 1/13
मुंबई इंडियंस 5 रन से जीता

Write a Comment