Ads Area

IPL 2022: पूर्व क्रिकेटर का बयान रविंद्र जडेजा नहीं होंगे फिर से चेन्नई के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस साल वैसा नहीं रहा जिसके लिए वे जाने जाते हैं। आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है जब चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ से खेलते हुए नहीं दिखाई देगी इससे पिछली बार 2020 में ऐसा हुआ था, हालांकि अगले साल वे चैंपियन बने थे। लेकिन इस साल चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।



इस साल टीम ने दो बार कप्तान भी बदले लेकिन उनका नसीब नहीं बदला। सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी थमाई लेकिन जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई। इसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से कप्तान बने। अब अगले साल कप्तान कौन होगा इस पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में अब हाल पूर्व खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल कप्तानी की मामले में फंस सकती है।

भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा जोकि जाने-माने कॉमेंटेटर है उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा,

"चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा यह सिर्फ भगवान जानते हैं। आपने जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन फिर से उनको आप कप्तानी नहीं दे सकते। ऋतुराज गायकवाड को कप्तानी देना भी अभी जल्दी बाजी होगी और मोईन अली को भी आप कप्तान के रूप में नहीं देखते हैं।"

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स को अगले साल कप्तानी के लिए शॉपिंग करनी पड़ेगी लेकिन वह इस मामले में फंस जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल उनका कप्तान कोई विदेशी खिलाड़ी हो सकता है।

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad