Ads Area

IND vs SL Highlights: अपने पुराने रंग में दिखी श्रीलंका, भारत को मैच जीतने में लग गया पूरा एक दिन

IND vs SL Highlights


एशिया कप शुरू हुआ, सुपर 4 के मुकाबले भी हुए, लेकिन पता ही नहीं लगा, एशिया कप भी चल रहा है। लगभग सभी मैच एकतरफ हो रहे थे। पर जब श्रीलंका और भारत की भिड़ंत हुई, तो उम्मीद तो थी कि, श्रीलंका भारत को तगड़ी चुनौती देगा। लेकिन यह पता नहीं था कि, भारत को यह मैच जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ जाएगा। ऊपर से इस मुकाबले के परिणाम से दोनों टीमों के अभियान में कोई भी फर्क नहीं पड़ना था। 

लेकिन जो मुकाबला हुआ, वह शायद ही फाइनल में हम देख पाएंगे। बात करें मुकाबले की, तो सबसे पहले भारत ने श्रीलंका को 202 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका ने अच्छी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश कर 202 रन बनाए और यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में भारत ये मुकाबला जीत गया। 

पहली पारी: शर्मा जी का बल्ला एक बार फिर चला, कप्तान ने किया निराश 

इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया। भारत भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहता था। इस बार अभिषेक शर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को आड़े हाथों हाथों लिया और 61 रनों की शानदार पारी खेली। 

इस तरह से भारत 200 के पार पहुंचा 

हालांकि उपकप्तान शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बार फिर से निराश किया संजू सैमसन 39(23) और तिलक वर्मा 49(34) ने भी अहम पारियां खेली। अंतिम चरणों में हार्दिक पांड्या और अक्षय पटेल की जोड़ी ने भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से नुवान तुशारा को छोड़ सभी गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला। 

दूसरी पारी: पहला विकेट जल्दी गिरा, पर श्रीलंका ने भारत को नहीं करने दी वापसी 

इसके बाद श्रीलंका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो शुरुआत उसकी खास नहीं रही। फार्म में चल रहे कुशल मेंडिस इस बार जल्द आउट हो गए। लेकिन जब कुशल परेरा पाथुम निसांका का साथ देने आए, तो दोनों ने ऐसी पारियां खेल डाली कि, भारत बैक फुट पर आ गया। दोनों तरफ से भारतीय गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी। लेकिन फिर आए वरुण चक्रवर्ती और उन्होंने कुशल परेरा को आउट कर दिया। 

पाथुम निसांका का शतक, छक्का लगाकर पूरा किया शतक 

यहां से भारतीय टीम ने थोड़ी बहुत वापसी की, लेकिन एक छोर से पाथुम निसांका का पारी भी संभाल रहे थे और तेजतर्रार रन भी बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया और वह श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

आखिरी ओवर का रोमांच फिर आया सुपर ओवर 

टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। यहां पाथुम निसांका पहले ही गेंद पर आउट हो गए। इस ओवर में दासुन शानका ने एक चौका भी लगाया और टीम को अब जीत के लिए एक गेंद में तीन रन चाहिए थे। लेकिन दो ही रन बन पाए और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। 

सुपर ओवर में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करनी आई और सिर्फ दो ही रन टीम जोड़ पाई, जवाब में भारत में पहली ही गेंद पर मुकाबला जीत लिया।

मैच का हाल: 

  • भारत 202/5(20)
  • श्रीलंका 202/5(20)
मैच टाई (भारत ने सुपर ओवर जीता) 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad