पारस क्रिकेट लीग का खिताब पारस ब्लास्टर्स ने अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले ब्लास्टर्स ने पारस हीरोज को 23 में रनों से मात दी। ब्लास्टर्स की टीम पूरे प्रतियोगिता में अजेय रही। फाइनल मुकाबले में ब्लास्टर्स ने निर्धारित 8 ओवर में 107 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए हीरोज की टीम 81 रन ही बना सकी।
8 ओवर का हुआ फाइनल मैच, ब्लास्टर्स खराब शुरुआत के बाद संभला
खिताबी मुकाबला 15 ओवर का खेला जाना था, पर खराब राशनी के चलते ओवरों में कटौती की गई और 8-8 ओवरों का मुकाबला तय किया गया।
इस मैच में पारस हीरोज ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और ब्लास्टर्स को पहले दो ओवर में 3 झटके भी दे दिए। यहां से फिर ब्लास्टर्स के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इस बीच हीरोज की तरफ से कुछ खराब गेंदबाजी भी हुई।
इसी का नतीजा रहा कि, ब्लास्टर्स ने 100 का आंकड़ा छू डाला और निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना दिए। ब्लास्टर्स की ओर से सबाक़ ने 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। पारस हीरोज की ओर से सुशांत डोगरा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
हीरोज के बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में रहे नाकाम, गाड़ी 81 रनों पर रुकी
इसके बाद पारस हीरोज की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी। लक्ष्य बड़ा था, शुरुआत से ही बड़े शॉट की दरकार थी। कप्तान मनीष ने खुद जिम्मा लेते हुए आक्रामक शुरुआत की, पर 27 रन पर आउट हो गए।
कप्तान के पवेलियन लौटते ही टीम बिखर गई और एक के बाद एक टीम विकेट खोते गई। मात्र 3 ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सके। 8 ओवर में टीम 7 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी और 23 रनों से मुकाबला गवां बैठी। पारस ब्लास्टर्स की ओर से आकाश शर्मा और सबाक़ को क्रमशः 2-2 विकेट मिले।

Write a Comment