Ads Area

India vs South Africa 5th T20I Highlights: भारत ने द.अफ्रीका को हराकर 3-1 से सीरीज पर किया कब्जा,


पांच मैचों की भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I 2025 सीरीज के आखिरी मैच में शुक्रवार को टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर 3-1 से सीरीज अपने नाम की। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

भारत की अच्छी शुरुआत, अभिषेक संग सैमसन का कमाल

कटक में पहला मैच 101 रनों से जीतने के बाद, मेजबान टीम न्यू चंडीगढ़ में दूसरा मैच 51 रनों से हार गई थी। लेकिन वापसी करते हुए उन्होंने धर्मशाला में तीसरा मैच सात विकेट से जीता। इसके बाद लखनऊ में चौथा मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई और टीम की नींव मजबूत की। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाए और पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 

2025 में 1602 रनों के साथ, अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक T20 रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 12 रन पीछे रह गए।

इसके बाद भारत ने 10वें ओवर में संजू का विकेट गंवाया। संजू ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर आउट हुए।

हार्दिक की तूफानी बल्लेबाजी, तिलक वर्मा भी चमके

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की। तिलक ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा T20I क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 

हार्दिक ने तूफानी पारी खेली और पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन बनाए। तिलक ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 42 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद दस रन बनाए। इसी के साथ भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 232 रनों का लक्ष्य दिया।

क्विंटन डिकॉक बने साउथ अफ्रीका की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 31 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने 7वें ओवर में दिलाई। रेजा हेंड्रिक्स 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डिकॉक का साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया और पारी को आगे बढ़ाया। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका का अहम विकेट लिया। क्विंटन ने नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 35 गेंदों में 65 रन बनाए। डेवाल्ड को हार्दिक ने अपना शिकार बनाया। डेवाल्ड ने 31 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद वरुण ने तीन विकेट चटकाए, जिनमें एडेन मारक्रम (6) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। डोनोवन फेरेरा बिना खाता खोले और जॉर्ज लिंडे 16 रन बनाकर आउट हुए।

एक के बाद एक विकेट साउथ अफ्रीका के गिरे, भारत ने अपने नाम किया मुकाबला 

नियमित अंतराल पर दक्षिण अफ्रीका ने विकेट गंवाए और भारतीय गेंदबाजों के सामने खिलाड़ियों का बल्ला खास कमाल नहीं दिखा सका। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और सीरीज की बराबरी करने में सफल नहीं हुआ।

भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए। जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 20 ओवर में 231/5; तिलक वर्मा 73, कॉर्बिन बॉश 2/44

दक्षिण अफ्रीका: 20 ओवर में 201/5; क्विंटन डिकॉक 65, वरुण चक्रवर्ती 4/53 

परिणाम: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad