Ads Area

IPL 2022, SRH vs LSG Highlights:Avesh Khan और Jason Holder की शानदार गेंदबाजी के चलते Lucknow ने Hyderabad को थमाई उसकी लगातार दूसरी हार, 12 रनों से जीता मुकाबला


आईपीएल सीजन 15 के 12वीं मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants)आमने-सामने हुए जिस में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की वहीं इसी हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को उसकी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा इस जीत के साथ लखनऊ सुपरजाइंट्स पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है वही सनराइजर्स हैदराबाद दो मैचों पर दो हार के साथ अंतिम स्थान पर है।

                


इससे पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार पारी खेली और सीजन का पहला पचासा जड़कर 50 गेंद में 68 रन बनाए। दीपक हुडा (Deepak Hooda) ने भी 33 गेंदों में 51 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा पिछले मैच के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक और इविन लुईस फ्लॉप रहे। वही मनीष पांडे का भी बल्ला लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहा। पांडे ने सिर्फ 11 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी की दोनों ने दो-दो विकेट अपने नाम किए ।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की शुरुआत फिर से अच्छी नहीं रही और उसने 38 रनों तक कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और अभिषेक वर्मा (Abhishek Sharma) के विकेट खो दिए। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश 16 और 11 रन बनाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और एडम मार्क रम के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई हालांकि मार्क रम ज्यादा देर नहीं टिक पाए और सिर्फ 12 रन ही बना पाए इसके बाद राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)भी आउट हो गए। त्रिपाठी ने 30 गेदों में 44 रनों की अच्छी पारी खेली। खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन 34(24) ने भी अच्छी पारी खेली लेकिन वह भी आवेश खान की गेंद पर पवेलियन लौट गए उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी रन बनाए। हैदराबाद को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरुरत थी। होल्डर ने इस ओवर की पहली गेंद पर ही सुंदर का विकेट झटक लिया। लखनऊ की तरफ से जेसन होल्डर और आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की।आवेश खान ने 4 तो होल्डर को 3 विकेट मिले।

 एलएसजी 169-7 (20 ओवर)

 बल्लेबाजी:राहुल (सी) 68 (50), दीपक हुड्डा 51(33) बॉलिंग: टी नटराजन 2/26,वाशिंगटन सुंदर 2/28

SRH 157-9 (20 ओवर)

 बल्लेबाजी: राहुल त्रिपाठी 44(30), निकोलस पूरन (wk) 34(24) 

बॉलिंग: अवेश खान 4/24, जेसन होल्डर 3/34

लखनऊ सुपर जायंट्स 12 रन से जीता

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad