Ads Area

TATA IPL 2023 Auction Review: इंग्लैंड के खिलाड़ियो की हुई चांदी, सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए कौन- कौन खिलाड़ी टीमों को लुभाने में रहे सफल



हाइलाइट्स 

  • सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा
  • क्रिस मॉरिस को पीछे छोड़ सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
  • सैम करन के ही साथी बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक पर भी हुई पैसों की बारिश

आईपीएल के 15 वें सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जिसमें कई खिलाड़ियों को टीमों ने महंगे दामों में खरीदा, तो कुछ खिलाड़ी टीमों को लुभाने में असफल रहे। अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम भी शामिल रहे। बता दें कि लगभग 3 साल बाद आईपीएल भारत में कोविड से पहले जिस फॉर्मेट में खेला जाता था, उसी फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस ऑक्शन के लिए काफी नामचीन खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था।और इस ऑप्शन में सैम करन, जो कि आखरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे,अब वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

सैम करन, बेन स्टोक्स सहित ये रहे महंगे खिलाड़ी 

इस ऑप्शन से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि सैम करन और बेन स्टोक्स के ऊपर टीमें दांव लगाएगी और दोनों खिलाड़ी महंगे बिकेंगे। यह सही भी हुआ और इन दोनों के अलावा और भी कई खिलाड़ी इस ऑक्शन में मालामाल हुए। सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड पर में अपनी टीम में शामिल किया, तो बेन स्टोक्स के ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स ने दांव लगाया और उन्होंने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। कैमरन ग्रीन जोकि पिछली बार भारतीय दौरे में अच्छा प्रदर्शन करके गए थे, उनको भी कई टीमों ने अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास किया और इसमें मुंबई इंडियंस सफल रही। उन्होंने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में खरीदा। इसके अलावा हैरी ब्रुक और निकोलस पूरन क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीदा।

भारतीय में मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे चमके

जहां विदेशी खिलाड़ियों को महंगे दामों में खरीदा गया, वहीं भारतीय खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनके ऊपर कई टीमों ने दाम लगाया। भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 8.25 करोड़ में खरीदा गया। उनके अलावा मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.4 करोड़ रूपए में खरीदा।

अंतिम क्षणों में जो रूट भी बिकने में रहे सफल, अमित मिश्रा और पीयूष चावला को भी खरीदा टीमों ने

इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार जो रूट को अंत समय में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। जो रूट को उनके बेस प्राइस पर खरीदा गया। जो रूट के अलावा पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले केन विलियमसन के ऊपर ज्यादा टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई उन्हें भी उनके बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने टीम में शामिल किया। इसके अलावा अमित मिश्रा और पीयूष चावला भी ऑक्शन में बिके।

देखें किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा:-

मुम्बई इंडियंस (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

 झे रिचर्डसन - 1.5 करोड़ - 1.5 करोड़,  पीयूष चावला - 50 लाख - 50 लाख,  राघव गोयल - 20 लाख - 20 लाख, कैमरन ग्रीन - 2 करोड़ - 17.50 करोड़,  डुआन जानसेन - 20 लाख - 20 लाख,  शम्स मुलानी - 20 लाख - 20 लाख, नेहल वढेरा - 20 लाख - 20 लाख,  विष्णु विनोद - 20 लाख - 20 लाख 

चेन्नई सुपर किंग्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

अजिंक्य रहाणे - 50 लाख - 50 लाख, शेख रशीद - 20 लाख - 20 लाख,  काइल जैमीसन - 1 करोड़ - 1 करोड़, बेन स्टोक्स - 2 करोड़ - 16.25 करोड़,  निशांत सिंधु - 20 लाख - 60 लाख, अजय मंडल - 20 लाख - 20 लाख, भगत वर्मा - 20 लाख - 20 लाख  

सनराइजर्स हैदराबाद (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

हैरी ब्रूक - 1.5 करोड़ - 13.25 करोड़, मयंक अग्रवाल - 1 करोड़ - 8.25 करोड़, आदिल राशिद - 2 करोड़ - 2 करोड़, मयंक मारकंडे - 50 लाख - 50 लाख, अनमोलप्रीत सिंह - 20 लाख - 20 लाख, अकील होसेन - 1 करोड़ - 1 करोड़, विवरांत शर्मा - 20 लाख - 2.6 करोड़, समर्थ व्यास - 20 लाख - 20 लाख, संवीर सिंह - 20 लाख - 20 लाख,मयंक डागर - 20 लाख - 1.8 करोड़,  हेनरिक क्लासेन - 1 करोड़ - 5.25 करोड़, उपेंद्र सिंह यादव - 20 लाख - 25 लाख,  नीतीश कुमार रेड्डी - 20 लाख - 20 लाख

गुजरात टाइटंस (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

केन विलियमसन - 2 करोड़ - 2 करोड़, शिवम मावी - 40 लाख - 6 करोड़, मोहित शर्मा - 50 लाख - 50 लाख, ओडियन स्मिथ - 50 लाख - 50 लाख, केएस भारत - 20 लाख - 1.2 करोड़,  उर्विल पटेल - 20 लाख - 20 लाख, जोशुआ लिटिल - 50 लाख - 4.4 करोड़ - गुजरात टाइटन्स  

दिल्ली कैपिटल्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस):

मनीष पांडे - 1 करोड़ - 2.4 करोड़,इशांत शर्मा - 50 लाख - 50 लाख,रिले रोसौव - 2 करोड़ - 4.6 करोड़,मुकेश कुमार - 20 लाख - 5.5 करोड़,फिल सॉल्ट - 2 करोड़ - 2 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

जयदेव उनादकट - 50 लाख - 50 लाख,   यश ठाकुर - 20 लाख - 45 लाख, अमित मिश्रा - 50 लाख - 50 लाख, नवीन उल हक - 50 लाख - 50 लाख, रोमारियो शेफर्ड - 50 लाख - 50 लाख, डेनियल सैम्स - 75 लाख - 75 लाख, प्रेरक मांकड़ - 20 लाख - 20 लाख,  स्वप्निल सिंह - 20 लाख - 20 लाख, युद्धवीर चरक - 20 लाख - 20 लाख, निकोलस पूरन - 2 करोड़ - 16 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

विल जैक्स - 1.5 करोड़ - 3.2 करोड़, रीस टॉपले - 75 लाख - 1.9 करोड़, हिमांशु शर्मा - 20 लाख - 20 लाख, राजन कुमार - 20 लाख - 70 लाख, अविनाश सिंह - 20 लाख - 60 लाख, मनोज भांडगे - 20 लाख - 20 लाख, सोनू यादव - 20 लाख - 20 लाख 

कोलकाता नाइट राइडर्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

मनदीप सिंह - 50 लाख - 50 लाख, वैभव अरोड़ा - 20 लाख - 60 लाख, सुयश शर्मा - 20 लाख - 20 लाख, कुलवंत खेजरोलिया - 20 लाख - 20 लाख, डेविड वाइस - 1 करोड़ - 1 करोड़, शाकिब अल हसन - 1.5 करोड़ - 1.5 करोड़, एन जगदीसन - 20 लाख - 90 लाख, लिटन दास - 50 लाख - 50 लाख

पंजाब किंग्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

प्रीत भाटिया - 20 लाख - 40 लाख, सैम कुरेन - 2 करोड़ - 18.5 करोड़, सिकंदर रजा - 50 लाख - 50 लाख, विद्वाथ कावेरप्पा - 20 लाख - 20 लाख, मोहित राठी - 20 लाख - 20 लाख, शिवम सिंह - 20 लाख - 20 लाख

राजस्थान रॉयल्स (खिलाड़ी-बेस प्राइस-सोल्ड प्राइस): 

जो रूट - 1 करोड़ - 1 करोड़,   एडम ज़म्पा - 1.5 करोड़ - 1.5 करोड़, केएम आसिफ - 30 लाख - 30 लाख, मुरुगन अश्विन - 20 लाख - 20 लाख, जेसन होल्डर - 2 करोड़ - 5.75 करोड़,   आकाश वशिष्ठ - 20 लाख - 20 लाख, अब्दुल पीए - 20 लाख - 20 लाख,, डोनोवन फरेरा - 20 लाख - 50 लाख, कुणाल राठौर - 20 लाख - 20 लाख

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad