देवीधुरा क्षेत्र के ढरोंज निवासी धन सिंह बिष्ट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। धन सिंह बिष्ट ने रियल एडवेंचर में अपने साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया था। उनके आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा क्षेत्र के लोग भी इस बात को लेकर सदमे में है। मृतक की उम्र लगभग 34 साल बताई जा रही है।
2 साल पहले किया था पर्वत फतह
धन सिंह बिष्ट एक पर्वतारोही है जिन्होंने 2 साल पहले कामेट पर्वत को फतह किया था जो कि लगभग 7756 मीटर की ऊंची श्रंखला थी। उन्होंने कामेट पर्वत की सबसे ऊंची श्रंखला को फतह कर तिरंगा फहराया था। इसके बाद से हुए काफी लोकप्रिय हो गए थे और उत्तराखंड का नाम भी इससे ऐतिहासिक काम कर रोशन किया था।
यह भी पढ़ें:
अचानक आई उल्टी, अस्पताल में घोषित कर दिया गया मृत
पर्वतारोही धन सिंह बिष्ट को 7 मार्च को अचानक उल्टी आई। अचानक उल्टी आने के बाद उन्हें पाटी के प्राथमिक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा धन सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया गया। अब कल धन सिंह धन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Write a Comment