Ads Area

CWC 2023, NZ vs SL Highlights: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को हराकर पाक और अफ़ग़ानिस्तान को विश्व कप से लगभग बाहर, 5 विकेट से न्यूज़ीलैंड को मिली जीत

मुख्य बिंदु 

  • न्यूज़ीलैंड की श्रीलंका के ऊपर यह रही लगातार आठवीं एकदिवसीय जीत 
  • ट्रेंट बोल्ट को चुना गया इस मैच का प्लेयर ऑफ द अवार्ड 
  • महीश तीक्ष्णा ने बनाया एक अद्भुत रिकॉर्ड, आठवीं नंबर पर बल्लेबाजी कर खेली सबसे ज्यादा गेंदे 

आज भले ही श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला था। लेकिन यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिहाज से भी बहुत अहम मुकाबला था। क्योंकि अगर श्रीलंका यह मुकाबला जीतती, तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहती। लेकिन श्रीलंका खुद तो बाहर हो ही गई। अब अपने साथ दो और टीमों को भी वह बाहर का रास्ता दिखा गई है। जी हां, आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया, NZ vs SL Highlights जिसमें श्रीलंका से मिले 172 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर यह दक्षिण हासिल कर लिया।

NZ vs SL Highlights विस्तार से 

NZ vs SL Highlights


श्रीलंका के बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन के बीच कुशल परेरा की अच्छी पारी

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए टॉस जीता और टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। यह फैसला टीम के हित में भी रहा क्योंकि टीम सऊदी, ट्रेंट बोल्ट ने मिलकर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्द ही चलता कर दिया। 

इसके बाद फिर रही सही कसर मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र ने पूरी की। आज पथुम निसांका, कप्तान कुशल मेंडिस, समरविक्रमा, असलांका और एंजेलो मैथ्यूज जैसे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। 

हालांकि एक छोर से कुशल परेरा आक्रामक पारी खेल रहे थे, जिन्होंने मात्र 22 गेंद में पचासा जड़ डाला। लेकिन वह भी खराब शॉट खेल कर आउट हो गए। टीम की हर इतनी खराब थी कि, 70- 5 से टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गया। 

प्रतीत हो रहा था कि, यहां से श्रीलंका 150 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन यहां प्रशंसा करनी पड़ेगी महीश तीक्षणा पिक्चर और दिलशान मधुशांका की, जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए 43 बहमुल्य रन जोड़े। जिसकी बदौलत श्रीलंका इस NZ vs SL Highlights में 171 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा। 

महीश तीक्ष्णा ने 91 गेंद में 38 रनों की मैराथन पारी खेल श्रीलंका की लाज कुछ हद तक बचाई। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट को 3 विकेट हासिल हुआ। इसके बावजूद मिचेल सेंटनर को 2 विकेट मिले। 

डेवोन कॉनवे और रचिन ने दिलाई अच्छी शुरुआत, डेरिल मिचेल और फिलिप्स ने की औपचारिकता पूरी 

इसके बाद न्यूज़ीलैण्ड जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसके पास रन रेट बेहतर करने के लिए 20 ओवर में ही यह टारगेट चेंज करना था और यही सोच कर उसके सलामी बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने मात्र 12 ओवर में ही 82 रन जोड़ दिए। 

हालांकि दोनों बल्लेबाज अपना पचासा नहीं बना सके। लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था कि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को इससे दिक्कत होती। हालांकि केन विलियमसन जरूर जल्दी आउट हुए। लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फ्लिप्स के सहयोगों की बदौलत न्यूज़ीलैण्ड यह मुकाबला जीत पाया। 

न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने 45 रन बनाए। इसके अलावा डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र क्रमशः 43 और 42 रन बना कर आउट हुए। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज को दो विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर 

श्रीलंका 171-10 (46.4 ओवर) 

बल्लेबाजी: कुसल परेरा 51(28), एम तीक्षणा 38(91) 

बॉलिंग: बौल्ट 3/37, सैंटनर 2/22 

न्यूजीलैंड: 172-5 (23.2 ओवर) 

बल्लेबाजी: डेवोन कॉनवे 45(42), डेरिल मिशेल 43(31) 

बॉलिंग: एंजेलो मैथ्यूज 2/29, दुष्मंथा चमीरा 1/20

परिणाम: न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad