Ads Area

CSK vs PBKS IPL 2024: "Dhoni ने किया है गलत....": बोले इरफान पठान, अपने ही दोस्त पर भड़के पूर्व ऑलराउंडर

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में धोनी के खिलाफ ऐसा बयान दिया कि, कुछ लोग इससे सहमत नहीं हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि, एक क्रिकेटर के तौर पर पूर्व खिलाड़ी का कहना सही है। 

आपको बता दें कि, हाल ही में चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें चेन्नई पहले बैटिंग कर रही थी और धीमी गति से चेन्नई के रन बन रहे थे। पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद थी। इस ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने एक बड़ा शॉट खेला लेकिन वह सीधे फील्डर के पास पहुंची।

धोनी ने मिचल को भेजा वापस

इस बीच Daryl Mitchell नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़कर रन भागे और स्ट्राइकर एंड तक जा पहुंचे लेकिन धोनी टस से मस नहीं हुए और उन्होंने Daryl Mitchell को वापस भेज दिया।

इरफान इसके बाद भड़के, बोले यह है टीम गेम

इस दौरान स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा कि, वे इसके खिलाफ हैं क्योंकि दूसरे क्षोर पर खड़ा बल्लेबाज एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और ये टीम गेम है। धोनी ने यह गलत किया है। अब वह अगली तीन गेंदों पर 3 छक्के भी मार दें, तो भी इससे भी फर्क नही पड़ेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad