Ads Area

SSJ Campus Almora: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना कैंपस में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव, मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे माननीय विधायक

 




अल्मोड़ा के सोहन सिंह जिला विश्वविद्यालय में आज होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस साल के होली महोत्सव को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम हुए तो बहुत से छात्रों ने अपने टैलेंट का हुनर मंच पर दिखाया।

अतिथि के तौर पर शामिल हुए विधायक मनोज तिवारी, ये भी रहे कार्यक्रम में मौजूद 

 इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी रहे। आपको बताते चलें कि पिछले साल भी जब मनोज तिवारी चुनाव जीते थे तब भी उनको मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें मुख्य अतिथि मनोज तिवारी के साथ प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट भी शामिल थे। इसके बाद विधायक मनोज तिवारी ने अपना वक्तव्य दिया  तथा कार्यक्रम संचालित कर रहे छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। इस  वक्तव्य के बाद जगत सिंह बिष्ट ने भी मंच पर आकर अपनी बात रखी। 

यह भी पढ़ें:




बच्चों ने  डांस कर दिखाया हुनर, फिर समस्त कॉलेज के छात्र छात्राएं थिरके  

इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  इस दौरान कॉलेज के कुछ छात्र छात्राओं ने मंच पर जाकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम बच्चों ने चाहा को होटल..., क्रीम पौडरा..जैसे पहाड़ी गाने तथा बलम पिचकारी..., होली खेले रघुबीरा...  पर डांस परफॉर्मेंस दी तो वहीं इस दौरान कुछ छात्र छात्राओं ने अपने टैलेंट का हुनर भी पेश किया। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने गानों पर ठुमके लगाए। लगभग 2 घंटे तक सभी ने होली का जश्न मनाया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की तथा एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad